कानून तोड़ने के आरोप में AAP विधायक महेंद्र यादव गिरफ्तार

Friday, Jan 29, 2016 - 02:58 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एक अधिकारी ने सरकारी काम में बाधा डालने, गाली गलौच करने और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा उन पर निहाल विहार थाना पुलिस में सरकारी कर्मचारी पर हमले और हुड़दंग मचाने का भी आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, विशाल गार्डन के शिवम पार्क में आप विधायक के नेतृत्व में जाम लगा कर प्रदर्शन किया गया था, जहां जाम खुलवाने के लिए पहुंचे कर्मचारियों से आप विधायक ने हाथापाई की। दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी की कार्रवाई पर आप विधायक का कहना है कि एक बच्ची की गुमशुदुगी को लेकर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया था। 

Advertising