AAP विधायक ने विधानसभा में दी गाली, VIdeo आया सामने

Friday, Aug 11, 2017 - 05:18 PM (IST)

नई दिल्ली: आप विधायक नितिन त्यागी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह विधानसभा में भाजपा विधायकों को गाली दे रहे हैं। भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर लिखा कि जब हम सदन में जनहित का मुद्दा उठाते हैं या फिर सरकार की नाकामी पर प्रश्न करते हैं तो आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक हमें गालियां देते हैं, ये लोकतंत्र की हत्या है।

 


इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सदन में किसी बात पर लेकर बहस हो रही है। कार्यवाही के दौरान नितिन त्यागी भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और मंजिंदर सिरसा पर तंज कसते हुए उन्हें कॉमेडी किंग कह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन लोगों को कोई काम धंधा है नहीं साले यहां आकर सिर्फ कॉमेडी करते हैं। नितिन त्यागी दिल्ली के लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह भाजपा के विनोद कुमार बिन्नी को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। 
 

 

Advertising