आप विधायक मोहनिया को झटका, जमानत अर्जी खारिज

Monday, Jun 27, 2016 - 04:12 PM (IST)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को सोमवार को तगड़ा झटका लगा है। उनकी जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। साकेत कोर्ट ने विधायक मोहनिया की यह अर्जी खारिज की। अब मोहनिया 11 जुलाई तक जेल में ही रहेंगे। मोहनिया पर बुजुर्ग व्यक्ति को थप्पड़ मारने व एक महिला के साथ बदसूलुकी के आरोप हैं।


शनिवार को मोहनिया को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस से गिरफ्तार कर लिया था। मोहनिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में काफी सियासी हंगामा हुआ था। मोहनिया का कहना था कि वे तो अपना पक्ष रख रहे थे जब पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
Advertising