कांग्रेस छोड़कर आए अजय कुमार को AAP ने बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

Friday, Sep 20, 2019 - 08:04 PM (IST)

नई दिल्लीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले अजय कुमार को पार्टी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की मौजूदगी में कुमार ने गुरूवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।

आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुमार को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रह चुके कुमार ने पिछले महीने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। कुमार ने कुछ सहयोगियों पर पार्टी के बजाय अपने हितों का बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

 

Yaspal

Advertising