दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के मुफ्त सफर को लेकर ‘आप’ सरकार ने चला बड़ा दाव

Thursday, Jul 18, 2019 - 04:08 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली मैट्रो में महिलाओं के मुफ्त सफर की योजना को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने बड़ा दाव चला है। उसने एक अहम फैसले के तहत डी.एम.आर.सी. बोर्ड से नौकरशाहों को बाहर कर दिया है। इन नौकरशाहों के स्थान पर आम आदमी पार्टी के नेता और सरकार के सलाहकारों को नियुक्त किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि बोर्ड में ऐसे लोग मैट्रो में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा को लेकर सरकार का पक्ष दमदार तरीके से रखेंगे। 

दिल्ली सरकार ने डी.एम.आर.सी. बोर्ड में 4 नए प्रतिनिधियों को मनोनीत किया है। इसमें निदेशक मंडल में ‘आप’ नेता राघव चड्ढा, आतिशी, डी.डी.सी. के उपाध्यक्ष जस्मिन शाह और नवीन गुप्ता शामिल हैं। पहली बार गैर-नौकरशाहों को सरकार ने बोर्ड के लिए नामित किया है। बोर्ड में 17 सदस्य हैं, जिनमें केंद्र और दिल्ली सरकार के 5-5 सदस्य शामिल हैं। हालांकि, डी.एम. आर.सी. बोर्ड ने मंगलवार को  हुई  बैठक  में  इस पर मंजूरी नहीं दी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए सभी डी.टी.सी. बसों और मैट्रो ट्रेनों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया था।

Pardeep

Advertising