किसानोंं की जायज मांगों को पूरा करे सरकार  : आम आदमी पार्टी

Tuesday, Dec 08, 2020 - 07:39 PM (IST)

कठुआ : आम आदमी पार्टी ने भी किसानों की जायज मांगों को लेकर सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी की निंदा की है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने आयोजित एक बैठक के दौरान प्रदर्शन भी किया। इससे पहले बैठक में भाग लेने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे प्रदेश सदस्य रवि शास्त्री, राज सिंह सहित अन्य का स्वागत भी किया गया। बैैठक में कई सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां देने के साथ साथ अवाम से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

 

कठुआ इकाई के प्रमुख हीरा लाल वर्मा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश का किसान सडक़ों पर है लेकिन सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है और जब तक सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती वे किसानों के जारी संघर्ष का पूर्ण समर्थन करेंगे। उन्होंने आम वर्ग से भी किसानों की जायज मांगों को लेकर जागरूकता के साथ किसानों को समर्थन देने का आह्वान किया।
 

Monika Jamwal

Advertising