‘आप’ ने पूरे देश में उडऩे का ख्याल छोड़ा, दिल्ली तक समेटे अपने पंख

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 09:16 PM (IST)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा थम गई है और पंजाब विधानसभा चुनाव में फीके प्रदर्शन के बाद उसने गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव न लडऩे का फैसला किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी दिल्ली में एक बार फिर खुद को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने राज्य में पर्याप्त संगठनात्मक क्षमता के अभाव का हवाला दिया।

पार्टी ने गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव न लडऩे का फैसला आधिकारिक करने से पहले राज्य के नेताओं के एक वर्ग को हाल ही में समझाया है जो विधानसभा चुनाव लडऩे के पक्ष में थे। जून में राज्य के नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को संगठनात्मक क्षमता के बारे में बताया था लेकिन तब चुनाव लडऩे को लेकर असमंजस की स्थिति थी।

आप की सर्वोच्च निर्णायक निकाय उसकी ‘‘राजनीतिक मामलों की समिति’’ इस फैसले को आधिकारिक करने के लिए जल्द ही बैठक करेगी। आप ने वर्ष 2012 में हिमाचल प्रदेश में संपन्न विधानसभा चुनाव लडऩे का मन बनाया था लेकिन फिर उसने अपनी राजनीतिक पारी एक साल बाद दिल्ली से शुरू करने का फैसला किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News