कुमार विश्वास के इस वीडियो ने CM केजरीवाल को अंदर तक हिला दिया
Saturday, Apr 15, 2017 - 01:54 PM (IST)
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में विश्वास पूरे देशवासियों को एक संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।
विश्वास ने केजरीवाल सरकार को घेरा
विश्वास ने अपने इस वीडियो में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर आप भ्रष्टाचार से मुक्ति के नाम पर सरकार बनाएंगे और फिर भ्रष्टाचार में अपने ही लोगों के लिप्त मिलने पर मौन रहकर उन्हें बचाएंगे, तो लोग सवाल पूछेंगे ही। भ्रष्टाचार को खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आनेवाली पार्टी मतलब आम आदमी पार्टी वैसे कुमार विश्वास के अगले बयान से यह साफ हो रहा है कि उनके निशाने पर अरविंद केजरीवाल ही हैं। वहीं जवान के साथ हुई बदसलूकी को लेकर विश्वास ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों का भरोसा जीत रहे हैं और राष्ट्रवादी सरकार के ही शासन में देश के जवानों, देश के वीर सपूतों के साथ कुछ लफंगे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। जवान ऐसे पिटेंगे तो सवाल तो पूछे ही जाएंगे।
वीडियो देखने के बाद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया
कुमार विश्वास इस वीडियो पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो ने अंदर तक हिला दिया है। वीडियो बहुत शानदार है।
बहुत शानदार विडीओ। अंदर तक हिला देता है। ज़रूर देखें। https://t.co/0pIOm401T9
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 15, 2017
जाधव की फांसी की बात को ठहराया गलत
कुमार विश्वास ने यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। वीडियो के जरिए कुमार विश्वास ने राष्ट्र यानी देश को लेकर अपने फर्ज को बताया है। कुमार विश्वास ने वीडियो में कहा है कि लोगों को आपसी लड़ाई, राजनीति छोड़कर देश को एक रखने पर ध्यान देना चाहिए। इसमें उन्होंने मुख्य तौर पर जम्मू कश्मीर का जिक्र किया हैं। उन्होंने सेना के जवानों की पिटाई से लेकर जाधव को पाक की फांसी की बात को गलत ठहरा है।
वीडियो को किया जा रहा काफी पंसद
वीडियो में जहां एक तरफ पिछले दिनों कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ सेना के जवानों द्वारा पिछले दिनों उठाए गए सवालों का भी जवाब मांगा है। कुमार विश्वास का 13 मिनट का ये वीडियो जमकर पसंद किया जा रहा है।