कपिल मिश्रा ने साधा CM केजरीवाल पर निशाना

Thursday, May 10, 2018 - 12:34 PM (IST)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) से निलंबित और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब केजरीवाल के साडू की मौत की भी जांच होनी चाहिए आखिर उनकी मौत उसी दिन कैसे हुई जिस दिन मैंने उनके नाम का खुलासा किया। 
 


क्या है मामला
आपको बतां दे कि भ्रष्टाचार विरोधी इकाई ने पीडब्ल्यूडी घोटाले के सिलसिले में केजरीवाल के एक रिश्तेदार को आज गिरफ्तार किया है। एसीबी प्रमुख अरविन्द दीप ने बताया कि केजरीवाल के साढ़ू के बेटे विनय बंसल को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी ने पिछले साल नौ मई को तीन प्राथमिकियां दर्ज की थीं। इसमें से एक प्राथमिकी सुरेन्द्र बंसल द्वारा संचालित कंपनी के खिलाफ भी दर्ज हुई थी। सुरेन्द्र बंसल मुख्यमंत्री के साढू हैं।  प्राथमिकी, रेणु कंस्ट्रक्शन ( बंसल , कमल सिंह और पवन कुमार की स्वामित्व वाली ) सहित तीन कंपनी के खिलाफ दर्ज की गई थी।      

 


 

Anil dev

Advertising