UIDAI का बड़ा फैसला: Aadhaar Card अब date of birth का सबूत नहीं माना जाएगा, उम्र साबित करने के लिए देने होंगे ये डॉक्यूमेंट
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 01:18 PM (IST)
Aadhaar Card Not DOB: आधार कार्ड को अब डेट ऑफ बर्थ के प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। UIDAI ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। आधार कार्ड सिर्फ उसके मालिक की पहचान और उसके घर के पते का प्रमाण होगा। उम्र या डेट ऑफ बर्थ का ऑफिशियल डॉक्यमेंट नहीं होगा।
आधार कार्ड क्यों DOB का प्रूफ नहीं?
आधार कार्ड डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ नहीं माना जा सकता, क्योंकि इसमें मेंशन कराई गई जन्मतिथि गलत हो सकती है। UIDAI का कहना है कि अकसर लोग अनुमान लगाकर डेट ऑफ बर्थ दर्ज करा देते हैं। डेट ऑफ बर्थ के वेरिफिकेशन के लिए कोई वैलिड डॉक्यूमेंट भी उसके पास नहीं होता, यानी आधार कार्ड में लिखी जन्मतिथि वैलिड नहीं हो सकती।
स्कूल या बर्थ सर्टिफिकेट Valid proof
UIDAI के अनुसार, देश की कई अदालतें और कई सरकारी विभाग भी क्लीयर कर चुके हैं कि आधार कार्ड को Age या date of birth का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता। बल्कि इसकी जगह स्कूल के सर्टिफिकेट को या बर्थ सर्टिफिकेट को ही वैलिड प्रूफ माना जाना चाहिए। आज तक यही दोनों डॉक्यूमेंट माने गए हैं और उनके गलत होने का कोई मामला भी नहीं आया है।
To update your Date of Birth in Aadhaar, you can submit any of the following valid documents:
— Aadhaar (@UIDAI) April 28, 2026
• Birth Certificate
• Valid Indian Passport
• Service Photo Identity Card • Pensioner Photo Identity Card
• Mark-sheet/Certificate issued by a recognised Board of Education,
and… pic.twitter.com/BWWT20rcVv
DOB प्रूफ के कौन से documents वैलिड
UIDAI के अनुसार, अगर DOB का प्रूफ देना है तो जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट (SSLC), पासपोर्ट या सरकारी अधिकारी के द्वारा जारी DOB सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं। इन्हीं डॉक्यूमेंट को UIDAI भी आधार कार्ड के लिए डेथ ऑफ बर्थ का वैलिड प्रूफ मानता है। वहीं DOB को लेकर यह नया नियम नहीं है, बल्कि पहले से बनाए गए नियम को ही और ज्यादा स्पष्ट किया गया है।
UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड भारतीय होने की पहचान है। आधार कार्ड आज देश में हर काम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक हैं। कोई डॉक्यूमेंट या लाइसेंस बनवाना है तो आधार कार्ड चाहिए। किसी सरकारी स्कीम का फायद उठाना है तो आधार कार्ड चाहिए। लेकिन अब थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि अगर DOB प्रूफ नहीं है तो कई जरूरी काम अटक सकते हैं।
