कुंए में डूबने से युवक की मौत

Friday, Mar 19, 2021 - 07:01 PM (IST)

साम्बा, : विजयपुर पुलिस थाना के अधिकार क्षेत्र में आते गांव पाटी में शुक्रवार को एक युवक की कुंए में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू मौहम्मद (32) पुत्र  शरीफ मौहम्मद के रूप में की गई है। यह युवक इसी गांव का रहने वाला था। आज सुबह इसका शव कुंए में पड़ा पाया गया। खबर मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। 

 

Monika Jamwal

Advertising