Crime News:  हमीरपुर में युवक ने दी जान, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 08:34 PM (IST)

हमीरपुर: जिले में एक युवक ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकशी कर ली और आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर पुलिस तथा पड़ोसियों को मौत का जिम्मेदार बताया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 11 नामजद लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि कुरारा थाना क्षेत्र के ककरओ गांव के निवासी दीपू सिंह ने बुधवार की देर शाम अपने घर पर जहर खा लिया, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृत्यु से पहले बनाया गया दीपू का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह जहर की शीशी दिखाते हुए आरोप लगा रहा है कि उसके पडोस में रहने वाले ज्ञान सिंह, विजय कुमार, बुद्धा, राज, बउआ, बबलू सिंह, शिवेंद्र सिंह, अभिलाष ठाकुर और मालेश समेत कुछ अन्य लोगों ने बिना वजह उसे रास्ते में रोका और मार-पीट की।

वीडियो के अनुसार दीपू ने कहा कि घटना की शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे क्षुब्ध होकर वह खुदकुशी कर रहा है। दीपू ने वीडियो में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। पुलिस क्षेत्राधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि दीपू की बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई और उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई वीडियो क्लिप और तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News