सिनेमा हॉल पहुंचे इस एक्टर को महिला ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़, देखने वाले भी रह गए हक्के-बक्के (Video)

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 08:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हैदराबाद में एक अजीबोगरीब घटना में एक महिला ने तेलुगु फिल्म "लव रेड्डी" के खलनायक पर हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब फिल्म खत्म हुई और अभिनेता एनटी रामास्वामी अपनी कास्ट के साथ थिएटर में आए।

महिला ने अभिनेता को मारा थप्पड़
गुरुवार रात हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि फिल्म के एक दृश्य में एनटी रामास्वामी एक महिला को पत्थर मारते हैं। जब फिल्म खत्म होने के बाद वह अपनी कास्ट के साथ सिनेमा हॉल में पहुंचे, तो एक साड़ी पहने महिला ने उन पर हमला कर दिया। अन्य दर्शक इसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन महिला ने अभिनेता को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
 

सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस वायरल वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे प्रमोशनल स्टंट मानते हैं, जबकि अन्य इसे फिल्म का असली प्रमोशन बताते हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या ये प्रमोशन का नया तरीका है?" वहीं एक और ने मजाक करते हुए कहा, "अच्छा है आंटी के हाथ में पत्थर नहीं था।" यह वीडियो अब तक लाखों लोगों ने देखा है और इसे हजारों लाइक्स मिले हैं। महिला के द्वारा अभिनेता को थप्पड़ मारने और धक्का देने के इस वाकये ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यह घटना वाकई में हैरान करने वाली है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News