बाढ़ में फंसी महिला ने 25 कुत्तों के लिए दांव पर लगाई जान, लोगों ने किया सलाम

Sunday, Aug 19, 2018 - 05:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल में भारी बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही मचा दी है​। पिछले कुछ दिनों से लोगों को बचाने का कार्य चल रहा है और इस बीच एक महिला ने मिसाल कायम की है। एनडीआरएफ के बचाव अभियान के दौरान महिला ने अपने 25 कुत्तों के बिना घर छोड़ने से इनकार कर दिया। महिला ने रेस्क्यू टीम को अपने साथ कुत्ते ले जाने के लिए कहा लेकिन ऐसा न करने पर उसने भी वहां से जाने से मना कर दिया।
 
जानकारी के अनुसार त्रिसूर की रहने वाली सुनीता के घर बचावकर्मियों की टीम पहुंची तो उन्होंने वहां पाया कि घर पानी में डूब चुका था। सभी पालतू कुत्ते पानी में तैर रहे बैड के उपर बैठे थे। बचाव दल के सदस्यों ने महिला को वहां से चलने के लिए  बोला लेकिन उसने कहा कि वह अपने कुत्तों को छोड़कर नहीं जा सकती। सदस्यों ने जब उसे बताया कि वह कुत्तों को नहीं निकाल सकते तो उसने उन्हे वापस भेज दिया। 


ह्यूमन सोसायटी इंटरनेशनल की सैली वर्मा ने कहा कि जब महिला कुत्तों के बिना घर छोड़ने को तैयार नहीं हुई तो उन्होंने किसी तरह संपर्क साधा जिसके बाद रेस्क्यू कर उन्हें बाढ़ से बचाया। सुनीता, उनके पति और कुत्तों को जानवरों के लिए बनाए गए एक रिलीफ कैंप में रखा गया है। वर्मा ने बताया कि वो सुनिता के लिए फंड इकट्ठा किया जा रहा है ताकि बाढ़ के बाद उनके घर में कुत्तों के लिए एक शेल्टर बनाया जा सके। 

vasudha

Advertising