शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन बन गई ''मां''

Thursday, Jul 21, 2016 - 07:59 AM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी से सटे एक गांव में एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के 10 दिनों बाद ही बच्चे को जन्म दिया। इस मामले की पूरे गांव में काफी चर्चा है। हालांकि उसके पति और ससुरालवालों ने बच्चे को स्वीकार कर लिया है। महिला ने बताया है कि वह कुछ माह पहले बलात्कार का शिकार हुई थी। महिला के इस बयान के बाद पुलिस ने शिकायत पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी, महिला के ही गांव का निवासी काशीराम सिलावत बताया जा रहा है। फिलहाल वह फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इस बीच पुलिस ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने का भी फैसला किया है।

पुलिस का कहना है कि शादी के 10 दिनों बाद महिला की तबीयत खराब हुई तो उसे जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसी बीच उसे प्रसवपीड़ा भी शुरू हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। पति और सास ने बताया कि वे महिला का ‘बेबी बंप’ नहीं देख पाए थे और उन्हें समझ में नहीं आया।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक और पेंच यह है कि करीब एक साल पहले दोनों की सगाई हुई थी और शादी से एक साल पहले से ही उसका पति उससे मिलने के लिए उसके घर जाता था और वहां ठहरता भी था, ऐसे में डीएनए रिपोर्ट का इंतजार अधिकारी कर रहे हैं। महिला के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है और अपने साथ हुए रेप के बारे में कुछ रिश्तेदारों से भी बात की थी। पुलिस उन सबसे भी पुछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertising