'सुना है राम, कृष्ण, अल्लाह, जीसस एक ही हैं....', बॉक्सर विजेंदर सिंह के ट्वीट पर एक यूजर ने दिया बेतुका जवाब

Tuesday, Apr 19, 2022 - 01:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉक्सर विजेंदर सिंह के एक ट्वीट और उस पर एक यूजर के जवाब का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विजेंदर ने हाल में देश में कुछ जगहों पर हुए सांप्रदायिक तनाव का जिक्र करते हुए ट्वीट किया था, इस पर जफर सैफी नाम के एक यूजर ने अजीब टिप्पणी की। हालांकि अब सैफी का ट्विटर अकाउंट मौजूद नहीं दिखा रहा है। कुछ लोगों ने उसकी बेतुकी टिप्पणी का स्क्रीन शॉट ले लिया था जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। ट्वीट में विजेंदर सिंह ने सभी धर्मों के एक सामन होने की बात की तो वहीं सैफी सभी धर्मों में अंतर की बात कर रहा है। 

क्या था विजेंदर सिंह का ट्वीट
विजेंदर सिंह ने ट्वीट किया, 'सुना है राम कृष्ण अल्लाह नानक बुद्ध महावीर जीसस एक ही हैं पर कुछ लोग इन्हें अलग-अलग करने पर लगे हुए है।' इस पर जफर सैफी ने लिखा कि आपको थोड़ी जानकारी हासिल करनी चाहिए ब्रो, सभी अल्लाह के बराबर नहीं है।

बता दें कि विजेंदर अक्सर भाजपा की नीतियों की आलोचना करते रहते हैं। वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन का समर्थन किया था।

Seema Sharma

Advertising