लड़की के गले में पट्टा बांधकर घुटनों के बल सड़क पर घुमाया, वीडियो देख भड़के लोग
Thursday, Feb 15, 2024 - 07:23 PM (IST)
नेशनल डेस्क : अक्सर कहा जाता है कि गल्ती करने वाले से माफ करने वाला बड़ा होता है। लेकिन इस बार सब कुछ उलटा हो गया है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इस अजीबोगरीब नजारे को देख कर लोग भड़क रहे हैं और वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में दो महिलाएं दिखाई दे रही है। इनमें से एक महिला ने मोनोकिनी ड्रेस पहनी और दूसरी फुल गाउन के साथ सिर पर हैट लगाए हुए है। गाउन पहनकर चल रही महिला दूसरी को सड़क पर कुत्ते की तरह घुटनों के बल घुमाती नजर आ रही है। गाउन वाली महिला उसके गले में लंबा पट्टा बांध कर उसे खींचती हुई ले जा रही है। जैसे कोई अपने पालतू कुत्ते को जंजीर में बांधकर सड़क पर घूमता है। ये महिलाएं विदेशी लग रही हैं और यह नजारा मुंबई के मिरा भाईंदर महानगरपालिका के किसी इलाके का है।
What happened to Mumbai? How can people go to this low for views on social media?@MumbaiPolice @mieknathshinde is this kind of act allowed at public places? pic.twitter.com/uc7l5zGrU9
— Thummar Ankit 🇮🇳 (@mathrunner7) February 14, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को 'X' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'मुंबई को ये क्या हो गया है? लोग सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए इस हद तक कैसे गिर सकते हैं?' पोस्ट में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए ये भी लिखा गया है कि, 'क्या सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के कृत्य की अनुमति है?।' वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।
लड़की के गले में पट्टा बांधकर सड़क पर घुमाया
वायरल हो रहा यह हैरान कर देने वाला वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक महिला एक लड़की के गले में पट्टा बांधकर उसे सड़क पर घुमा रही है। किसी जानवर की तरह घुटने और हाथ के बल सड़क पर चलती इस लड़के ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो में लड़की किसी जानवर की तरह बिहेव करती दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए ऐसा किया गया है।