इंदौर में महिला से हैवानियत, फौजी ने होटल में किया दुष्कर्म; प्राइवेट पार्ट में डाला कांच का गिलास

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2024 - 10:09 PM (IST)

नेशनल डेस्कः इंदौर में 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म और उसके निजी अंग को चोटिल करने के आरोप में एक सैन्य कर्मी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महिला पुलिस थाने की प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि महिला का आरोप है कि सेना में नायक के रूप में पदस्थ 30 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ शहर के एक होटल में शुक्रवार रात दुष्कर्म किया। आरोपी ने न केवल महिला के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में कांच का ग्लास भी डाल दिया। उन्होंने बताया, ‘‘महिला जब थाने आई, तब वह दर्द की शिकायत करते हुए रो रही थी। उसकी स्थिति फिलहाल ठीक है।''

चौहान ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत आरोपों को यहां गिरफ्तार किया गया। आरोपी असम में सेना में नायक के पद पर तैनात है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को करीब डेढ़ साल से जानते हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News