जेएनयू परिसर में पेड़ से लटकी मिली सड़ी हुई लाश, 40-45 साल की बताई जा रही उम्र

Friday, Jun 03, 2022 - 10:55 PM (IST)

नेशनल डेस्कः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के वन क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव बेहद सड़ी-गली हालत में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को शव के बारे में सूचित किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जंगल क्षेत्र में एक पेड़ से लटकता हुआ शव अत्यधिक क्षत-विक्षत अवस्था में पाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित की उम्र 40-45 साल प्रतीत होती है। पुलिस ने कहा कि मौके पर क्राइम व फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Yaspal

Advertising