शेर के बच्चे को बचाने के लिए 80 फीट गहरे कुंए में उतरा शख्स, देखें Video
Monday, Jul 10, 2017 - 01:51 PM (IST)
नई दिल्ली: गुजरात के गिर सोमनाथ में 80 फीट गहरे कुएं में गिरे 2 साल के शेर के बच्चे को बचाने के लिए वन विभाग ने 6 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बचाव दल का एक सदस्य पिंजड़े के सहारे 80 फीट गहरे कुएं में उतरा और काफी मशक्कत के बाद शेर के बच्चे को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
#WATCH: A 2-year-old lion cub rescued from 80-feet deep farm well after 6-hour rescue operation in Gujarat's Gir Somnath. (July 9) pic.twitter.com/I31wEorUIe
— ANI (@ANI_news) July 10, 2017
अभी कुछ दिन पहले भी गुजरात के सोमनाथ जिले में ही एक 2 साल की शेरनी 50 फुट गहरे कुएं में गिर गई थी, जिसे वन विभाग के कर्मचारियों ने 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला था।