VIDEO: इलाज में देरी पर पूछा सवाल- तो अस्पताल कर्मचारी ने की मारपीट

Monday, Apr 24, 2017 - 01:00 PM (IST)

गुंटूर: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक अस्पताल कर्मचारी द्वारा मरीज के परिजन से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट की ये घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। वीडियो में अस्पताल का एक कर्मचारी मरीज के परिजन को पहले धक्का देता है और फिर आरोपी कर्मचारी उसका गिरेबां पकड़कर उसे अस्पताल के बाहर ले जाता है। अस्पताल कर्मचारी की इस गुंडागर्दी को देखकर अस्पताल में हड़कंप मच जाता है। 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित तीमारदार का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने अस्पताल प्रशासन से मरीज के इलाज में देरी को लेकर सवाल किया था। पीड़ित शख्स ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामले की जांच कर रही है। 

देखें वीडियाेः-
 

 

 

 


 

 

 

 

 

Advertising