ब्लू व्हेल के बाद आई नई गेम का खौफ, हारे तो भेजो अपनी अश्लील फोटो

Friday, Nov 03, 2017 - 11:17 AM (IST)

मुंबई: सोशल मीडिया पर ब्लू व्हेल मौत के गेम का खतरा टला भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर एक और गेम युवाओं में आकर्षण का केंद्र बन गई है। युवाओं में यह गेम ‘डेयर एंड ब्रेव’ के नाम से जानी जा रही है। इसे ब्लू व्हेल का नया अवतार माना जा रहा है।

यह गेम उस समय मुम्बई पुलिस की राडार पर आई जब मुंबई की एक नाबालिग लड़की से अश्लील फोटो मांगने के मामले में गुजरात से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इस गेम को 2 लोग मिलकर खेलते हैं और जो पराजित होता है उसे जीतने वाला खिलाड़ी को बिना कपड़ों की तस्वीर या अश्लील वीडियो भेजने के लिए कहा जाता है।

Advertising