CM विजय थलापति के जन्मदिन पर मिलेगा लोगों को खास तोहफा, 22 जून से बांटेंगे राशन कार्ड

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 04:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के CM थलपति विजय अपने जन्मदिन के मौके पर राज्य की जनता को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। 22 जून से राज्य में नए राशन कार्डों को बांटने का प्रोसेस शुरु किया जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार, पहले चरण के तहत वितरण के लिए लगभग 46,000 नए राशन कार्ड पूरी तरह प्रिंट होकर तैयार हो चुके हैं। इसके लिए सरकार के पास लगभग 2.5 लाख आवेदन आ चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस समय आवेदनों की वेरिफिकेशन के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए शार्टलिस्ट किए गए लोगों को 22 जून से कार्ड मिलने शुरु हो जाएंगे, जबकि अन्यों को जांच पूरी होने के बाद आने वाले महीनों में राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 'रजिस्ट्रेशन कहां है?' – कर्नाटक सरकार ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिख कानूनी स्थिति पर उठाए सवाल

पेरम्बूर में होगा मुख्य आयोजन

सीएम बनने के बाद यह विजय का पहला जन्मदिन होगा, जिसके चलते यह काफी खास होगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सीएम विजय अपने विधानसभा क्षेत्र पेरम्बूर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान इस योजना का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और खुद अपने हाथों से कुछ चुनिंदा लाभार्थियों को नए राशन कार्ड सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें- 'राहुल गांधी एक बड़ा मज़ाक...', तमिलनाडु में गठबंधन टूटने के बाद DMK का कांग्रेस पर तीखा हमला

TVK मनाएगी सेवा सप्ताह

मुख्यमंत्री के जन्मदिन और इस योजना की शुरुआत को देखते हुए सत्ताधारी पार्टी 'तमिलगा वेट्री कजगम' (TVK) पूरे राज्य में उत्सव की तैयारी कर रही है। पेरम्बूर सहित तमिलनाडु के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 22 जून के पहले और बाद के पूरे हफ्ते में कई तरह के जनसंपर्क और सामाजिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News