दिल्ली में हुई बीजेपी नेताओं के बीच हुई बैठक, विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने की कही बात

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2024 - 05:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी लगातार विचार कर रही है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक बैठक हो रही है। मंगलवार को महाराष्ट्र नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक हुई। बताया जाता है कि फडणवीस ने जो इस्तीफे की पेशकश की थी, उसे खारिज कर उन्हें विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बोला गया है। उन्हें नवनियुक्त महाराष्ट्र प्रभारी के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने को कहा गया है।

मंगलवार में दिल्ली में बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पार्टी के आला पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने पूरी तैयारी की है। कौन की लोकसभा सीट पर क्यों हारे, इस पर विस्तार से तैयारी कर फडणवीस दिल्ली गए हैं। इससे पहले सोमवार की देर रात तक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि दोनों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। मंत्रिमंडल विस्तार की भी चर्चा है।

बताया जाता है कि दिल्ली की बैठक में शामिल होने के लिए देवेंद्र फडणवीस, पंकजा मुंडे, रावसाहेब दानवे, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार एक ही फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली गए, जबकि चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर से और आशीष शेलार दूसरी फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। ये सभी नेता पार्टी द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News