RSS बटाला की ओर से प्रमुख जन गोष्ठी समारोह का आयोजन किया गया

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 08:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क : आज दिनांक 28 मार्च 2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बटाला जिला की ओर से प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन आर आर बावा डी ए वी कॉलेज बटाला में किया गया । इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के नाते आदरणीय अरुण कुमार जी, अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह जी का रहना हुआ।

अरुण जी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा कैसी रही , संघ कार्य क्या है और संघ के लक्ष्य की जानकारी दी। अरुण जी ने बताया कि भारत सदैव एक राष्ट्र राष्ट्र रहा है। यहां सारा समाज एक रहा है और हम सब की हमेशा एक पहचान रही वह है भारतीय।

जब वास्को दी गामा भारत में केरल के एक कस्बे में पहुंचा तो उसने कहा कि मैं भारत पहुंच गया हूं , उसने यह नहीं कहा कि मैं केरल पहुंच गया। अलेक्जेंडर ने भी अपने राज्य में यह संदेश पहुंचाया कि मैंने भारत को / हिंदुस्तान को जीता।

PunjabKesari

संघ के कार्यों को चार शब्दों में कहना हो तो कह सकते हैं Man Making Nation Building। देश में कुछ लोगों के महान होने से देश महान नहीं हो जाता, समाज परिवर्तन भाषण से या सत्ता से नहीं होता। परिवर्तन के कुछ सजीव उदाहरण देख कर बनने वाले वातावरण से होता है। जैसा समाज हम बनाना चाहते हैं वैसा हमारा जीवन हो तथा लोगों से हमारा आत्मीय पूर्ण व्यवहार रहे यह संघ की कार्यपद्धति है । हमे यह काम राष्ट्रव्यापी करना है किसी क्षेत्र विशेष में नहीं।

इस 100 साल की यात्रा में समाज ने हम पर विश्वास किया क्योंकि हमारी यह दृढ मान्यता है कि यह भगवान का काम है , हमारा काम किसी के भी विरोध में नहीं है अर्थात सर्वे शाम अवरोधन है। संघ समाज की आवश्यकता के समय खड़ा रहा पीछे नहीं हटा चाहे वह स्वतंत्रता आंदोलन हो , देश विभाजन का प्रसंग हो या जम्मू कश्मीर में दो विधान , दो प्रधान , दो निशान के विरोध में चलने वाला प्रजा परिषद का आंदोलन हो ।

PunjabKesari

समाज ने संघ पर इसलिए भी विश्वास किया  कि संघ के लोग बदले में कुछ लेने की अपेक्षा नहीं रखते । आने वाले समय के बारे में सतर्क करते हुए अरुण कुमार ने कहा कि जिन शक्तियों से एक हजार बर्ष हमारा संघर्ष रहा वह शक्तियां परास्त तो हुई हैं समाप्त नहीं । वैचारिक भ्रम पैदा करने का भ्रम चल रहा है , इन शक्तियों के पास कोई रचनात्मक एजेंडा नहीं है , उन्हें लगता है कि यदि देश के लोगों में राष्ट्रीय भक्ति भाव का जागरण चलता रहा तो उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। 

PunjabKesari

आने वाले समय के लिए सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्य इन पांच बातों को जन सामान्य अपने जीवन का हिस्सा बनाए तो अपना देश , अपना समाज बहुत अच्छी दिशा में आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते डॉ सुखदीप सिंह ( रिटायर्ड senior medical officer) एवं श्री संजीव अग्रवाल जी (प्रसिद्ध उद्योगपति) का रहना हुआ। मंच पर विभाग संघचालक श्री अरुण अग्रवाल जी एवं जिला संघचालक कृष्ण लाल गुप्ता जी का भी रहना हुआ ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News