गाजियाबाद के बाद अब दिल्ली के द्वारका में गिरा मकान, पती-पत्नी की मौत

Monday, Jul 23, 2018 - 01:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के उपनगर द्वारका के हर्ष विहार इलाके में सोमवार रात एक मकान की छत गिर जाने से पति और पत्नी मृत्यु हो गई जबकि उनके तीन बच्चे घायल हो गए। अग्निशमन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा  रात करीब एक बजे हुआ।

मरने वालों की पहचान सुनील और रचना के रुप में हुई है। घायलों में वैभव (19) गुलशन(16) और गुनगुन (9) शामिल है। मकान पुराना बताया जा रहा है और आशंका है कि राजधानी में सप्ताहांत हुई बारिश की वजह से छत गिर गई। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां पति और पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों का इलाज चल रहा है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


इससे पहले दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रविवार को मिसालगढ़ी में पांच मंजिला एक निर्माणधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। 17 जुलाई की रात ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में भी इमारत गिरने से दस लोगों की मौत हो गई थी। 

vasudha

Advertising