कर्नाटक: कलबुर्गी में भीषण सड़क हादसा, कार ने ट्रक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत सात की मौत

Sunday, Sep 27, 2020 - 06:03 PM (IST)

बेंगलुरूः कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में रविवार सुबह एक कार की एक ट्रक के साथ हुई टक्कर में एक गर्भवती महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सावलागी गांव के पास यह हादसा हुआ, जिसमें चार महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ये सातों लोग अलंद तालुक के रहने वाले थे और एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है।

Yaspal

Advertising