घोड़े पर सवार होकर 10वीं की परीक्षा देने गई लड़की, लोगों ने बताया ''हीरो''

Monday, Apr 08, 2019 - 02:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की काफी सुर्खियां बटोर रही है, जिसे लोग हीरो बता रहे हैं। दरअसल यह लड़की 10वीं क्लास की छात्रा है जो कार या बस में नहीं बल्कि घोड़े में सवार होकर परिक्षा देने जा रही है। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष और मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लड़की के वीडियो को शेयर किया है। 


आनंद महिंद्रा ने रविवार को ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एक बच्ची स्कूल ड्रेस में घोड़े पर बैठी दिखाई दे रही है। महिंद्रा के अनुसार वह लड़की घोड़े पर सवार होकर अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने गई। उन्होंने छात्रा की तारीफ करते हुए लिखा कि इसे ग्लोबल स्तर पर वायरल होने की जरूरत है। यह भी अतुल्य भारत है।


महिंद्रा ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि क्या त्रिशूर में कोई इस लड़की को जानता है? मुझे अपनी स्क्रीन सेवर के रूप में उसकी और उसके घोड़े की तस्वीर चाहिए। वह मेरी हीरो है..उसके स्कूल जाने के दृश्य ने मुझे भविष्य के लिए आशावादी कर दिया। छात्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस लड़की की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। 

 

 

vasudha

Advertising