अरब सागर में मार्सक कंटेनर जहाज में लगी आग, 4 लोग लापता

punjabkesari.in Wednesday, Mar 07, 2018 - 03:24 PM (IST)

मुंबई: लक्षद्वीप के निकट अरब सागर में मंगलवार रात एक मार्सक कंटेनर जहाज में आग लग गई। जहाज में 13 भारतीय सहित चालक दल के 27 सदस्य सवार थे। भारतीय तट रक्षक गार्ड (आईसीजी) ने आज बताया कि चालक दल के चार सदस्य लापता हैं जबकि शेष को बचा लिया गया है। आईसीजी ने एक बयान में बताया कि सिंगापुर से स्वेज के रास्ते पर 330 मीटर लंबे मार्सक होनाम जहाज में कल रात आग लग गई। जहाज से बोर्ड पर एक विस्फोट होने और आग लगने की सूचना दी गई और तत्काल सहायता का अनुरोध किया गया। यह जहाज लक्षद्वीप में अगत्ती से 570 किलोमीटर (340 समुद्री मील) की दूरी पर था। बयान में बताया गया है कि तट रक्षक गार्ड को बचाव अभियान के लिए काम पर लगाया गया।

आईसीजी ने बताया, ‘‘जहाज पर चालक दल के27 सदस्य सवार थे जिसमें से चार लापता हैं। चालक दल के 27 सदस्यों में से जहाज के कैप्टन सहित13 भारतीय हैं।’’ मर्चेंट शिप एमवी अलएस सिसरो, मार्सक होनाम जहाज तक रात में करीब 11.25 मिनट पर पहुंची और चालक दल के 23 लोगों को बचा लिया गया। शेष चार लापता हैं। इसमें बताया गया कि आग बेकाबू होने के कारण चालक दल के सदस्यों ने जहाज को छोड़ दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News