पटना से रांची आ रही बस में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

Sunday, Oct 29, 2017 - 04:17 PM (IST)

पटना/रांची: पटना से रांची जाने वाली बस रविवार की सुबह अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले ही आग की लपटोंं में तबदील हो गई। बस के चालक और कंडक्टर की सूझबूझ के चलते बस सवार सभी यात्रियों कोे सुरक्षित निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, चालक ने सबसे पहले इंजन में एक चिंगारी निकलती देखी। इसके बाद चालक और कंडक्टर ने सभी यात्रियों को उनके सामान के साथ बस से निकालने के लिए कहा। सब यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन जल्दी में कुछ सवारियों के सामान बस में छूट गए। 

बस में आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल वाहन को दी गई। वाहन केेे घटनास्थल पर देरी से पहुंचे के कारण बस पूरी तरह से जल गई। हालांकि विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। 

Advertising