बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान, इस दिन तट पर पहुंचने की आशंका

Wednesday, Oct 19, 2022 - 10:11 PM (IST)

नई दिल्लीः बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका है। मौसम कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) उत्तरी अंडमान समुद्र के ऊपर बन रही मौसम प्रणाली पर नजर रख रहा है, जिसके शनिवार तक दबाव में केंद्रित होने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 49 किमी तक रह सकती है। 

मौसम प्रणाली बुधवार को चक्रवाती प्रवाह थी और बृहस्पतिवार तक दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बनने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने कहा कि रविवार देर रात तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान के और तेज होने की आशंका है। यदि उष्णकटिबंधीय तूफान पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात में बदलता है, तो इसे ‘सितरंग' कहा जाएगा, जो थाईलैंड द्वारा सुझाया गया नाम है। 

Pardeep

Advertising