High BP Awareness : नहीं खानी पड़ेगी अब दवा... दिल के डाॅक्टर ने बताया हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 6 तरीके
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 06:16 PM (IST)
नेशनल डेस्क : ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप वह माप है जो बताता है कि आपकी धमनियों में रक्त कितनी तेजी से बह रहा है। अगर रक्त वाहिकाओं में खून जरूरत से ज्यादा तेजी से बहने लगे, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि यह धीरे-धीरे हमारे रक्त धमनियों को नुकसान पहुंचाता है और समय रहते नियंत्रण न किया जाए तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आमतौर पर ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए दवाओं का सहारा लिया जाता है, लेकिन एक सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि दवाओं के बजाय लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके भी ब्लड प्रेशर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
डॉ. के अनुसार, दवाएं सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को 15-16 mmHg और डायस्टोलिक को 8 mmHg तक ही कम करती हैं। वहीं, वजन घटाना, नियमित एक्सरसाइज, नमक कम करना और प्राणायाम जैसी आदतें अपनाने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 20 mmHg तक और डायस्टोलिक 8-10 mmHg तक कम किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि लाइफस्टाइल में बदलाव करने से दवाओं पर निर्भरता कम हो सकती है और ब्लड प्रेशर को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - लगातार गिरावट के बाद आज सोना हुआ महंगा, जानें 10 ग्राम गोल्ड की ताजा कीमत
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए जरूरी लाइफस्टाइल टिप्स:
- रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज करें
- जंक फूड और अधिक तैलीय चीजें कम खाएं
- खाने में नमक कम करें
- पर्याप्त नींद लें
- तनाव कम करें और स्ट्रेस मैनेजमेंट करें
- धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं
डाइट पर ध्यान देना भी जरूरी है। ब्लड प्रेशर कम करने के लिए फलों, सब्जियों, पूर्ण अनाज, लो फैट डेयरी, मछली, चिकन, दाल और हेल्दी ऑयल्स को डाइट में शामिल करें। वहीं, सैचुरेटेड और ट्रांस फैट्स, अधिक शुगर और एल्कोहॉल का सेवन बिल्कुल कम या बंद कर दें।
स्ट्रेस कम करना भी ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग, योगा और ऐसी एक्टिविटीज करें जो आपको मानसिक रूप से शांति दें। इन उपायों को अपनाकर आप दवाओं के बिना ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रख सकते हैं और दिल की सेहत को बेहतर बना सकते हैं।
