पश्चिम बंगाल: कोलकाता के बाद सिलीगुड़ी में गिरा पुल, एक शख्स घायल

Friday, Sep 07, 2018 - 11:35 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में पुलों की गिरने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोलकाता के बाद अब दार्जीलिंग जिले के सिलीगुड़ी के निकट शुक्रवार सुबह एक पुल ढह गया। इस घटना में एक ट्रक चालक घायल हो गया।
   
राज्य के मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रक पुल पार कर रहा था वह अब भी पुल के टूटे हिस्से से लटक रहा है। यह पुल मानगंज इलाके को सिलीगुड़ी से जोड़ता है। ट्रक चालक को अस्पताल ले जाया गया है। हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब पुल गिरा है।    


इससे पहले चार सितंबर को दक्षिण कोलकाता में डायमंड हार्बर रोड पर बना करीब 50 साल पुराना माझेरहाट पुल का एक हिस्साढह गया था। घटना में 3 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग और वाहन इसकी चपेट में आ गए थे। साल 2013 के बाद से शहर में पुल ढहने की यह तीसरी बड़ी घटना है। 
 

vasudha

Advertising