पाकिस्तानी ने भारत के आजादी दिवस पर इस अंदाज में दी बधाई; जीत लिया सबका  दिल, वीडियो वायरल

Tuesday, Aug 16, 2022 - 12:08 PM (IST)

इस्लामाबादः भारत के स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने पर पूरा  देश आजादी के जश्न में डूबा है।  विदेशों के प्रमुख नेताओं ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकमनाएं भेजी और बधाई दी।   भारत के स्वतंत्रता दिवस पर ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन व रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी बधाई दी। इस सबके बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सबका दिल जीत रही है। दरअसल, पाकिस्तान के एक रबाब प्लेयर सियाल खान ने भारतीय राष्ट्रगान बजाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। 

 

वीडियो में सियाल खान अपने रबाब पर 'जन गण मन' बजाते हैं, जिसकी बैग्राउंड में शांत पहाड़ और हरियाली दिखाई देती है।  उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'यहां बॉर्डर पार मेरे फैन्स के लिए एक तोहफ है'। संगीतकार ने कहा, 'भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मैंने शांति, सहिष्णुता और हमारे बीच अच्छे रिश्तों के लिए दोस्ती और सद्भावना के प्रतीक के रूप में भारत के राष्ट्रगान की धुन बजाने की कोशिश की'।

 
 
 भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ   पर भारत सरकार ने  देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया ।बता दें कि रबाब एक तार वाला वाद्य है, जो ल्यूट के समान है। ये पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कश्मीर में काफी लोकप्रिय है। इसी पर पाकिस्तानी   संगीतकार ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन को बजाया।  ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  इसे ट्विटर पर 8,315K से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही 52.1K से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।   इस वीडियो की भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लोगों ने तारीफ की है।

Tanuja

Advertising