बड़ी बहन को कैंसर...परिवार पाई-पाई को मोहताज, 10 साल का भाई इस तरह जुटा रहा पैसा

punjabkesari.in Saturday, Aug 07, 2021 - 01:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: एक 10 साल के बच्चे की दर्द भरी कहानी सामने आई है, जिसे सुन हर कोई भावुक हो उठा।   इस मासूम बच्चे की बड़ी बहन जानलेवा बीमारी से पीड़ित है और परिवार पाई-पाई को मोहताज है, ऐसे में अजीज  पैसे जुटाने के लिए पक्षियों का दाना बेच रहा है। 

PunjabKesari

बच्चे ने बताया कि उसका परिवार  वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहा है और सरकार से मिलने वाली मदद भी बंद हो गई है। ऐसे में वह अपनी बहन के लिए बहुत मेहनत कर रहा है। इस सब के बीच वह अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दे रहा है। वह सुबह 6 बजे तक पक्षियों का दाना बेचता है और 8 बजे के बाद से 5 बजे शाम तक मदरसे में पढ़ाई करता है। 

PunjabKesari
अजीज के हौसले के बारे में मां बिलकिस ने बताया कि परिवार की हालत देखकर वह मदद के लिए आगे आया। उसने कहा कि वह मेरे साथ ही पक्षियों का दाना बेचेगा और रोड पर पक्षियों के दाने बेचने के लिए अलग से बेंच लगा लिया। उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनकी बेटी की जांच में ब्रेन कैंसर का पता चला था, तब से पूरा परिवार उसके इलाज के लिए मुश्किलों की दौर से गुजर रहा है।बिलकिस ने कहा  कि हमें तेलंगाना सरकार से फंड मिले थे और पूरा का पूरा रकम उसकी रेडियोथेरेपी पर ही खर्च हो गया और इलाज को लेकर हम पैसों की उसी किल्लत की स्थिति में आ चुके हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News