81 मिनट में सूरत से मुंबई लाया गया दिल!

Friday, Jul 29, 2016 - 07:07 PM (IST)

अहमदाबाद: सूरत में ब्रेन डेड हुए 34 वर्षीय राजू भाई देसाई नाम के व्यक्ति के शारीरिक अंगों का दान करके 4 लोगों को जीवन दान दिया गया है। राजू देसाई के शरीर से हार्ट, लीवर, किडनी और आंखें दान की गई। राजू भाई के लीवर का ट्रांसप्लांट अहमदाबद निवासी सुभाष भाई देसाई के शरीर में किया गया और किडनी गुजरात के ही सोमनाथ निवासी 25 वर्षीय लड़के के शरीर में ट्रांसप्लांट की गई, जबकि आंखे सूरत चक्षु बैंक को दान की गई।

जानकारी के मुताबिक, सूरत के आयुष अस्पताल से सूरत एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था, जिससे महज 81 मिनट में धड़कते दिल को सूरत के आयुष अस्पताल से मुंबई के फोर्टिस अस्पताल तक पहुंचाया गया। मुंबई के इतिहास में अब तक 23 हार्ट ट्रांसप्लांट किए गए हैं जिनमें से 6 तो सूरत की डोनेट लाइफ संस्था द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं।

Advertising