कर्नाटक में 99 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस को दी मात

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2020 - 12:59 AM (IST)

बेंगलुरुः कर्नाटक में उपचार के बाद कोविड-19 से उबरने पर 99 वर्षीय एक महिला को एक सरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला में कोरोना वायरस के मामूली लक्षण नजर आने के बाद 17 जून को उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इस रोग से उबरने के बाद शुक्रवार को उन्हें वहां से छुट्टी दे दी गई। 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा,'' बुजुर्ग महिला के बेटे और बहू में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।'' उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला में वायरस के मामूली लक्षण थे और उनका उपचार किया गया। डॉक्टर ने कहा कि बुजुर्ग महिला की जांच रिपोर्ट नेगेटिव के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि उनके बेटे और बहू अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News