गुजरात के 90 फीसदी मंत्री करोड़पति पर शिक्षा में हैं पीछे

Wednesday, Dec 27, 2017 - 12:44 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गुजरात में नई सरकार का गठन हो चुका है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को 20 सदस्यीय अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ली। मंत्रिमंडल की खास बात यह है कि इसके 90 फीसदी सदस्य करोड़पति हैं जबकि शिक्षा के मामले में स्थिति बेहतर नजर नहीं आ रही है। साथ ही एक भी महिला मंत्री नहीं हैं। एक नजर मंत्रिमंडल पर-


 123 करोड़ रूपए की संपत्ति के साथ सौरभ यशवंतभाई पटेल सबसे अमीर हैं।
- 45 करोड़ रूपए की संपत्ति के साथ पुरुषोत्तम भाई सोलंकी दूसरे स्थान पर हैं।
- 28 करोड़ रूपए की संपत्ति के साथ राडाडिया जयेशभाई तीसरे नंबर पर हैं।
 

35  लाख रूपए की संपत्ति के साथ खबाड़ बच्चूभाई सबसे गरीब मंत्री हैं।
-75 लाख रूपए की संपत्ति के साथ पाटकर रमनलाल दूसरे स्थान पर हैं।

 

युवाओं को तरजीह नहीं
-50 साल से कम उम्र के केवल तीन मंत्री हैं
-10 मंत्री 50 से 60 साल के बीच हैं।
-7 मंत्री 60 से 70 साल की उम्र के हैं।

शैक्षिक स्थिति 
-50 फीसदी(10)मंत्री ही ग्रेजुएट हैं। 
-45 फीसदी सिर्फ कक्षा पांच से 12वीं तक शिक्षिति
-01 मंत्री इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारक


3 पर आपराधिक केस
- पुरुषोत्तमभाई सोलंकी, रडाडिया जयेशभाई तथा प्रदीप सिंह जडेजा पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
-ये मुकदमे जानलेवा हमला करने, धोखाधड़ी व आर्थिक अपराध से संबंधित हैं। 

Advertising