तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, नहर में ट्रैक्टर गिरने से 9 महिलाओं की मौत

Friday, Apr 06, 2018 - 01:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तेलंगाना में नलगोंडा जिले के माड्डिपाटला गांव के समीप शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रेक्टर अचानक नहर में गिर गया जिसमें सवार 9 महिलाओं की मौत ​हो गई जबकि बच्चों समेत कई अन्य लापता हैं। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब करीब 30 मजदूर ट्रेक्टर में सवार होकर काम के लिए जा रहे थे। मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं तथा लापता लोगों की खाजबीन की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार ये सभी मजदूर पदामति से पुलिचेर्ला मिर्च के खेत पर काम करने जा रहे थे। बताया जा रहा हे कि ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक लोग सवार थे जिनमें ज्यादातर महिलाएं थी। वड्डीपतला के पास ड्राइवर ने अचानक संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर नहर में जा गिरा। वहां मौजूद लोग तुरंत मदद को दौड़े और पुलिस को मामले की सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। अभी तक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के अनुसार मृतकों की संख्या के अभी और बढ़ने के आसार है क्योंकि घटना के वक्त कुल 30 लोग सवार थे। स्थानीय तैराकों की मदद से नहरों से शवों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

vasudha

Advertising