नाबालिग लड़की के साथ 9 लोगों ने अलग-अलग मौकों पर किया दुष्कर्म

Monday, Feb 05, 2018 - 05:01 AM (IST)

मुम्बई: महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के उपनगरी विले पार्ले इलाके में पिछले एक साल में 9 लोगों ने अलग-अलग मौकों पर एक किशोरी को ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार किया। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किशोरी की तस्वीर और वीडियो दिखा कर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले 9 में से 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोरी सुभाष रोड इलाके में रहती है और 9 आरोपी पास के इलाके में रहते हैं। अधिकारी ने बताया कि एक साल पहले एक आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी तस्वीरें उतार लीं और वीडियो भी बनाई। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों ने वही तस्वीर और वीडियो दिखा कर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 

यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद विले पार्ले पुलिस थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि पुलिस ने 6 आरोपियों को कल रात गिरफ्तार कर लिया और 3 अन्य को पकडऩे के लिए प्रयास जारी हैं।

Advertising