बारामूला में सीआरपीएफ की बस और टाटा सूमो में टक्कर, 9 घायल

Saturday, Feb 23, 2019 - 05:12 PM (IST)

श्रीनगर: बारामूला में एक सडक़ दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गये। हादसा उस समय हुआ जब सीआरपीएफ की बस और एक टाटा सूमों में टक्कर हो गई। हादसे में चार सीआरपीएफ कर्मी और पांच सिविल नागरिक घायल हो गये। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना वीरवान कालौनी के पास घटित हुई। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 

Monika Jamwal

Advertising