जम्मू कश्मीर में 29 यात्रियों सहित 85 कोरोना संक्रमित, मरने वालों का कुल आंकड़ा 1958

Wednesday, Mar 03, 2021 - 04:11 PM (IST)

जम्मू ) : जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमित मामलों का उतार चढ़ाव जारी है। राहत की बात यह है कि जम्मू कश्मीर में प्रतिदिन 100 से नीचे ही मामलों की पुष्टि हो रही है। आज 85 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है।  अब तक जम्मू संभाग से 725 और कश्मीर संभाग से 1233 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 1958 पहुंच गया है। श्रीनगर में 461, बारामूल्ला में 175, बडग़ाम में 120, पुलवामा में 90, कुपवाड़ा में 97, अनंतनाग में 87, बांदीपुरा में 62, गांदरबल में 47, कुलगाम मे 54, शोपियां में 40 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 373, ऊधमपुर में 57, राजौरी में 55, डोडा में 64, कठुआ में 53, साम्बा में 40, किश्तवाड़ में 22, पुंछ में 24, रामबन में 21 और रियासी में 16 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।

 
जम्मू कश्मीर में अब तक 1,26,589 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 52,014 जम्मू संभाग और 74,575 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 820 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 185 और कश्मीर संभाग में 635 मामले एक्टिव हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,23,811कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 51,104 और कश्मीर संभाग से 72,707 रोगी ठीक हुए हैं। आज 94 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 69 और जम्मू संभाग से 25 लोग स्वस्थ हुए हैं। 


जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 52,53,071 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 51,26,482 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 13,25,778 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 33,525 लोगों को रखा गया है और 820 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 1,09,500 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 11,79,975 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


11 जिलों से नहीं आया कोई नया मामला
आज सबसे अधिक 48 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू जिले से 10 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 5, बडगाम में 7, पुलवामा में 6, अनंतनाग में 4, कुलगाम में 3, ऊधमपुर में 1 और साम्बा में 1 कोरोना पाजिटिव का मामला सामने आया है। आज कश्मीर संभाग से 73 और जम्मू संभाग से 12 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 85 मामलों में से 29 यात्री व 56 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। आज जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, शोपियां, राजौरी, डोडा, कठुआ, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी 11 जिलों से कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया। 

जम्मू कश्मीर
1,26,589 कुल केस
820 एक्टिव केस
1,23,811 ठीक हुए
1958 मौतें 
 

Monika Jamwal

Advertising