अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर, ट्रैक से बर्फ हटाने में जुटे आठ सौ मजदूर

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2019 - 07:10 PM (IST)

 श्रीनगर : भगवान भोले की यात्रा में एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। जहां सुरक्षा और अन्य प्रबंधों की तैयारियां जोरों पर हैं वहीं यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम भी जोरों से किया जा रहा है। चंदनवाड़ी से पवित्र गुफा तक के 32 किलोमीटर मार्ग पर 800 श्रमिकों को बर्फ हटाने के काम में लगाया गया है। पहगलमा विकास प्राधिकरण और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड मिलकर इस काम को कर रहे हैं। बर्फ हटाने का काम बालटाल और पहलगाम, दोनों मार्गों से किया जा रहा है।


श्रमिक फैयजा ने कहा, हम पिछले 15 दिनों  से काम कर रहे हैं। हमारे पास कोई और काम नहीं है और इसी काम से हमारी रोजी रोटी चलती है। प्रशासन का कहना है कि यात्रा से पहले ही काम पूरा हो जाएगा। 46 दिनों की लंबी यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है और 15 अगस्त को राखी पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News