श्रीलंका से 80 भारतीय मछुआरे रिहा

Tuesday, Sep 05, 2017 - 03:54 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के मामले में गिरफ्तार किए गए 80 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है।

द कोलंबो पेज की खबर के मुताबिक, इनमें से 4 मछुआरों को 31 अगस्त को श्रीलंकाई नौसेना ने उस समय बचाया था जब उत्तरी समुद्र में वे डूब रहे थे जबकि अन्यों को श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में घुसने और अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया था। 

Advertising