Car-Free Travel Destinations: दुनिया की वो 8 जगहें जहां गाड़ियां हैं Ban, यहां साइकिल और घोड़ा-गाड़ी ही है पहचान!

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 12:35 PM (IST)

Car-Free Travel Destinations : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ट्रैफिक और हॉर्न का शोर एक आम बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसी जन्नतनुमा जगहें भी हैं जहां कारों का शोर शराबा यानि कि कोई नामोनिशान ही नहीं है। यहां सिर्फ साइकिल और घोड़ा-गाड़ी ही पहचान है। आइए जानते हैं दुनिया के उन 8 खास जगहों के बारे में जहां आज भी सादगी और प्रकृति का राज चलता है।

1. La Digue (सेशेल्स): लोग साइकिल से लेते हैं खूबसूरती का आनंद

सेशेल्स का यह छोटा सा द्वीप अपनी शांत लाइफस्टाइल के लिए मशहूर है। यहां पर निजी कारों की अनुमति बिलकुल भी नहीं है। पर्यटक और स्थानीय लोग केवल साइकिल से ही यहां की खूबसूरती का आनंद लेते हैं। नारियल के पेड़ों के बीच साइकिल चलाना एक अलग ही दुनिया में ले जाता है।

PunjabKesari

2. माथेरान: गाड़ियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी 

एशिया का एकमात्र 'वाहन-मुक्त' हिल स्टेशन भारत में ही है। महाराष्ट्र के माथेरान में गाड़ियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी है। यहां लोग पैदल चलते हैं, घोड़ों की सवारी करते हैं या हाथ से खींची जाने वाली रिक्शा का उपयोग करते हैं। घने जंगलों के बीच यहां की शुद्ध हवा फेफड़ों को सुकून देती है।

PunjabKesari

3. जरमैट (स्विट्जरलैंड): पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां बैन

आल्प्स की गोद में बसे इस शहर में पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां पूरी तरह बैन हैं। यहां केवल छोटी इलेक्ट्रिक टैक्सियां चलती हैं ताकि माउंट मैटरहॉर्न की चोटियों का नजारा धुंध और धुएं से बचा रहे।

PunjabKesari

4. वेनिस (इटली): पानी में तैरता हुआ जादुई शहर

वेनिस दुनिया का इकलौता ऐसा शहर है जहां सड़कें नहीं बल्कि पानी की नहरें हैं। यहां कारों की जगह खूबसूरत नावें (गोंडोला) चलती हैं। संकरी गलियों में पैदल घूमना यहां का सबसे बड़ा रोमांच है।

PunjabKesari

5. गीथोर्न (नीदरलैंड): ना कार, ना रोड, सिर्फ पानी और बोट

इसे 'छोटा वेनिस' भी कहा जाता है। इस गांव में ना कार है ना रोड, सिर्फ पानी और बोट से ही आवाजाही का सहारा लिया जाता है। यहां की शांति इतनी गहरी है कि पक्षियों की चहचहाहट भी साफ सुनी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Rental Wives: वो देश जहां टूरिस्टों को किराए पर मिलती हैं पत्नियां, जानें ये अब क्यों बन गया है बिजनेस?

6. मैकिनेक आइलैंड (अमेरिका): 1898 से ही कारों पर प्रतिबंध 

अमेरिका के इस द्वीप पर 1898 से ही कारों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यहां लोग आज भी 19वीं सदी की तरह घोड़ा-गाड़ी और साइकिल से घूमते हैं जो आपको बीते हुए सुनहरे वक्त की याद दिलाता है।

PunjabKesari

7. हाइड्रा (ग्रीस): गधों की सवारी का आनंद

ग्रीस के इस पहाड़ी द्वीप पर कोई मोटर गाड़ी नहीं चलती। ऊबड़-खाबड़ और संकरे रास्तों पर सामान ढोने के लिए गधों का इस्तेमाल होता है। यहां की सादगी पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है।

PunjabKesari

8. फेज़ एल बाली (मोरक्को): कार-मुक्त शहरी इलाका 

यह दुनिया का सबसे बड़ा कार-मुक्त शहरी इलाका है। यहां की हजारों गलियां इतनी संकरी हैं कि यहां कार ले जाना असंभव है। यहां की संस्कृति और प्राचीन वास्तुकला को आप केवल पैदल ही देख सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News