वैष्णो देवी यात्रा में मची भगदड़ में 8 मृतकों की हुई शिनाख्त, घायलों की भी हुई पहचान

Saturday, Jan 01, 2022 - 01:43 PM (IST)

जम्मू: श्री माता वैष्णो देवी भवन के पास 31 दिसंबर की मध्यरात्रि को मची भगदड़ में मारे गये लोगो की पहचान हो गई है। भगदड़ में करीब 12 लोगों की मौत हो गई है और 15 घायल हैं। घायलों की भी शिनाख्त की जा चुकी है।


जानकारी के अनुसार मृतकों में से आठ की ही पहचान हुई है और बाकी के चार लोगों की पहचान की जानी बाकी है।


मृतक
अरूण प्रताप सिंह 30, धर्मवीर सिंह 35, वनीत कुमार 38 और शमता सिंह 35 निवासी उत्तर प्रदेश, विनय कुमार 24 और सोनू पांडे 24 निवासी दिल्ली। ममता 38 निवासी हरियाणा और देसराज कुमार 26 निवासी राजौरी, जम्मू।


घायलों में से चार की हाल गंभीर बनी हुई है।

Monika Jamwal

Advertising