विश्व में कोरोना से 77.67 लाख संक्रमित व 4.30 लाख मौतें, रूस में  5.20 लाख लोग प्रभावित

Sunday, Jun 14, 2020 - 04:39 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस  से दुनिया भर में अब तक 77.67 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4.30 लाख से अधिक लोगों की  जान जा चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (CSSE) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 7,766625 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,29732 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे क्रम पर आ गया है।

 

भारत में पिछले 24 घंटों में  रिकॉर्ड 11,929 नये मामले दर्ज
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 11,929 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,20922 हो गई है।इस दौरान 311 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9195 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,4948 सक्रिय मामले हैं, जबकि 162379 लोग अब तक इस महामारी से निजात पा चुके हैं। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है। विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 20.75 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,15,436 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 8.51 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 42720 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

रूस में  5.20 लाख लोग प्रभावित
रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 5.20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6819 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2.96 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,747 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्पेन में अब तक 2.44 लाख लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2.37 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 34,301 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,286 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है।

 

फ्रांस और जर्मनी में स्थिति काफी खराब
यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.94 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,401 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1.88 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 8793 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पेरू में इस महामारी से अब तक 2.21लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6308 लोगों की मौत हुई है। वही तुर्की में कोरोना से अब तक 1.77 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4792 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

ईरान में 1.85 लाख लोग संक्रमित
कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1.85 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8730 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। मेक्सिको में 16872, बेल्जियम में 9650, कनाडा में 8183, नीदरलैंड में 6076, स्वीडन में 4874, इक्वाडोर में 3874, स्विट्जरलैंड में 1938, आयरलैंड में 1705 और पुर्तगाल में 1512 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 1.33 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2551 लोगों की मौत हो चुकी है। संतोष, यामिनी वार्ता

Tanuja

Advertising