जम्मू कश्मीर में 75 किलोग्राम अफीम जब्त, एक गिरफ्तार

Wednesday, Dec 02, 2020 - 05:53 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में मादक पदार्थ बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 75 किलोग्राम अफीम जब्त की गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस के एक दल ने चेनानी क्षेत्र के पास राजमार्ग पर एक ट्रक को रोका और उसके चालक मलकीत सिंह के पास से मादक पदार्थ बरामद किया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और अफीम जब्त कर ली गई। उन्होंने कहा कि चेनानी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Monika Jamwal

Advertising