आर्थिक संकट के चलते लॉकडाउन से अब तक 700 लोगों ने की खुदकुशी

Sunday, Sep 06, 2020 - 03:07 AM (IST)

सूरत: कोरोना महामारी से आर्थिक परेशानियों के बीच बढ़ती बेरोजगारी ने लोगों को गलत कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। सूरत में लॉकडाऊन के बाद से आत्महत्या के मामले बढ़ गए। एक अनुमान के अनुसार रोजाना औसतन 4 लोग खुदकुशी कर रहे हैं। 

25 मार्च से शुरू हुए लॉकडाऊन से लेकर अब तक यानी 160 दिनों में 700 से अधिक लोग आत्महत्या कर चुके हैं, जिनमें से 320 लोग बेकारी, आर्थिक संकट या फिर नौकरी छूटने से अपनी जान दे चुके हैं। इसी के साथ 13 हीरा श्रमिकों ने आर्थिक तंगी की वजह से खुदकुशी कर ली। 2019 में 1,450 और 2018 में करीब 1,300 लोगों ने आत्महत्या की थी। रोजाना औसत के हिसाब से 4 लोगों ने खुदकुशी की। इसमें आर्थिक संकट समेत सभी मूल कारण शामिल हैं। 

Pardeep

Advertising