बस और यात्री वाहन की आमने सामने की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत

Wednesday, Nov 13, 2019 - 11:03 PM (IST)

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बस और यात्री वाहन की आमने सामने की भिडंत में सात लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। थानाधिकारी श्रीचंद सिंह ने बताया कि खाटूश्याम—रींगस मार्ग में घटना उस समय हुई जब पीड़ित खाटूश्याम मंदिर से वापस लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संतोषपुरा गांव के पास दुखद दुर्घटना में सात लोगो की मौत की खबर सुनकर गहरा दुख पहुंचा। मैं अपनी ओर से शोक संतप्त परिजनों को हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। गहलोत ने ट्वीट के जरिए कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ईश्वर से घायलों को शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।

 

Pardeep

Advertising